EWS सर्टिफिकेट की वैधता 5 साल करने के लिए परशुराम सेना का विरोध प्रदर्शन, मांगे न माने जाने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर में परशुराम सेना ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण छात्रों के समर्थन में संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए ईडब्ल्यूएस कोटा के तहत बनने वाले सर्टिफिकेट की वैधता को एक साल से बढ़ाकर पांच साल करने की मांग की गई हैं। परशुराम सेना के द्वारा मांगे न मानने पर प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं।

स्कूलों से दिया जाए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट

इंदौर में संभागीय कमिश्नर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान परशुराम सेना के अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण छात्रों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ लेने और डब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते है, जिसकी वैधता 1 साल रखीं गई हैं।

परशुराम सेना के लोगों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण तो दिया जा रहा है, लेकिन हर साल ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम और अन्य आफिसों में एफिडेविट सहित अन्य दस्तावेज देने पड़ते हैं। लेकिन बावजूद इसके केवल एक साल के लिए ही सर्टिफिकेट बनाया जाता है और अगली साल पुनः वहीं प्रक्रिया अपनानी पड़ती हैं।

मध्यप्रदेश

वहीं परशुराम सेना के अध्यक्ष अनूप शुक्ला का कहना है कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को स्कूलों से सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था है, ठीक उसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी स्कूल से ही ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिया जाए। उन्होंने कहा कि एकल खिड़की प्रणाली योजना के तहत एक ही खिड़की से सारे दस्तावेज जमा कराए जाए और 15 से 20 दिन में उसी खिड़की से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाए।

इतना ही नहीं परशुराम सेना ने चेतावनी दी कि अगर शासन प्रशासन द्वारा 15 दिनों के भीतर उनकी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट संबंधी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण संगठन और करणी सेना सहित अन्य सभी संगठनों को साथ लेकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

शराब के नशे में भंडारे में लगाये जय भीम के नारे, पकड़े गए तो देने लगे SC ST एक्ट की धमकी

Next Story

रेप पीड़िता पर दलित शादीशुदा से विवाह का दबाव, पहले दुष्कर्म फिर नाबालिग छात्रा पर लगा दिया SC ST एक्ट

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…