/

उप्र- मारपीट व एससी एसटी एक्ट के मामले में 6 साल से फरार चल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष के बेटे गिरफ्तार

हरदोई – मामला जिले के अरवल थाना क्षेत्र के एक गाँव का है, जहां पुलिस ने 6 वर्षों से मारपीट व एससी एसटी एक्ट आरोप में फरार चल रहें आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला?

खबरों की माने तो मामला 2016 का बताया जा रहा है, जहां जिले के ग्राम चौंसार में रामलीला कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष के बेटे सुबोध और अंबुज ने मिलकर अखिलेश और शिशुपाल निवासी मनोहरपुरा के साथ मारपीट कर दी थी।

जिसके बाद पीड़ितों द्वारा थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण पीड़ितों ने एससी एसटी आयोग तथा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 3 (1) एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वही पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के फरार होने की बात कहकर कार्यवाई में लापरवाही की गई।

छ: साल बाद आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में 6 साल से फरार चल रहे आरोपियों के केस में न्यायालय के दखल के बाद पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे मारपीट के दोनों आरोपी सुबोध और अंबुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

छुट्टी लेकर महिला सिपाही के साथ पकड़े गए CO कृपा शंकर कन्नोजिया का हुआ डिमोशन, CM योगी के आदेश पर बने इंस्पेक्टर

Next Story

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पीड़िता के परिजनों पर लगाया SC-ST एक्ट

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…