अलीगढ़: हैरान कर देने वाली घटना उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बरौठा गाँव से सामने आ रही हैं।
जहां दबंगो के आतंक व पुलिस के लापरवाह रवैया से परेशान होकर एक ब्राह्मण परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम निवास पर सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग की हैं।
जानिए क्या है घटना?
जब इस खबर की भनक हमें लगी तो हमने इसकी जांच पड़ताल शुरू की और पीड़िता राजकुमारी शर्मा से बात की।
उन्होंने हमे बताया कि दलितों द्वारा सार्वजनिक जगह का उपयोग को लेकर हुए मामूली विवाद में कई बार उनके साथ मारपीट की गई। 24 फरवरी 2022 को उनके छोटे बेटे का घर से अपहरण कर लिया गया।
A Brahmin young man has been kidnapped, beaten & forced to drink urine for 6 months by Dalits. This young man was recovered with tied hands and legs on a highway in Aligarh, UP. He was kidnapped 6 months ago and humiliated by Dalit for his Brahmin identity. He was drugged by them pic.twitter.com/MF1LZcGof7
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) July 29, 2022
इतना ही नहीं करीब चार महीने तक उसे कैद में रखकर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, नशे की गोलियां खिलाई गई और मारपीट करते हुए उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया। जिसके बाद 30 जून को उसके हाथ पैर बांधकर मरणासन्न अवस्था में मंजूरगढ़ हाईवे के पास फेंक दिया गया।
पुलिस बना रही दबाव
वहीं पीड़िता का कहना है कि बेटे के स्वस्थ होने पर विवेचक व मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष बयान होने के बाद भी हरदुआगंज पुलिस द्वारा उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है, जिसके बाद पीड़िता ने कई बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से भी मदद की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
हालांकि बाद में हरदुआगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जबकि इस केस में 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पीड़िता ने हमें बताया कि घटना के बाद से ही उसका और उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं। आरोपी पक्ष के लोगों द्वारा उसे और उसके परिवार को देखकर गंदी गंदी टिप्पणी की जाती है, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
