उप्र- घटना कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर मुस्लिम बहुल इलाके से सामने आई है, जहां एक ब्राह्मण हिन्दू परिवार समुदाय विशेष के प्रताड़ना से तंग आकर प्रशासन से पलायन करने की बात कह रहा हैं।
पीड़ित का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब उसके घर पर पथराव और तोडफ़ोड़ की गई है, बल्कि पहले भी कई बार उनके घर पर पथराव और हमला हो चुका हैं।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
पीड़ित मनीष शुक्ला ने बीते दिन शुक्रवार को रावतपुर थाना में तहरीर देते हुए कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें इलाके से मजबूरन पलायन करना पड़ेगा। इतना ही नहीं पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया हैं।
A Brahmin family who was attacked by Ms is leaving the Muslim majority village of Kanpur. Manish Shukla had registered the FIR against the local Ms but the police is not taking any action. Last night they pelted stones on the victim's house and forcing them to leave the village. pic.twitter.com/8epK93ukRL
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) August 6, 2022
पीड़ित का आरोप है कि उनका घर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में है, जहां बीते दिन 1 अगस्त की रात उनके घर पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला कर दिया गया और बाहर रखी कार पर पथराव कर उसके सारे शीशे तोड़ दिए गए।
वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के घर के आस पास कोई भी सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण जांच में परेशानी हो रहीं है, फिर भी लोगों से पूछताछ करके मामले की जांच की जा रही हैं।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
