सागर- मध्यप्रदेश के सागर जिले में पथरिया से सागर लौट रहें एक 15 वर्षीय ब्राह्मण युवक हर्षवर्धन पाठक निवासी रहली की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि मृतक युवक ट्रेन से अपनी नानी के घर पथरिया स्टेशन से सागर आ रहा था, लेकिन रास्ते में गाली देने से मना करने पर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ट्रेन से उतरते ही आरोपी ने मृतक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है, जहां आज गुरूवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रहीं है।
15 years old Brahmin boy st@bbed multiple times to de@th in Madhya Pradesh. Harsh Pathak was coming home when he was attacked by the accused. The student was studying in class 9th and his father works as a teacher in a local school. The body was lying badly injured in a pool of… pic.twitter.com/Z06R1SbwmI
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) April 11, 2024
पुलिस के अनुसार हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पाठक पिता राजेन्द्र पाठक उम्र 15 वर्ष बुधवार को दमोह के पथरिया स्टेशन स्थित अपने नानी के घर से सागर लौट रहा था, जहां ट्रेन में एक युवक गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान गाली देने से मना करने पर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी के धमकी देने पर हर्षवर्धन डर गया और भय के चलते सागर की जगह एक स्टेशन पहले मकरोनिया में ही उतर गया, लेकिन उसके पीछे-पीछे आरोपी भी उतर गया और स्टेशन के बाहर सरेआम चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमले के बाद स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा और पास ही स्थित एक नाले में चाकू फेंक दिया। लेकिन लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और आरोपी युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मकरोनिया पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया है, साथ ही घटना में उपयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मकरोनिया सीएसपी चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में आगे की पूछताछ की जा रहीं है।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
