/

घनश्याम अहिरवार ने दहेज में मांगी कार और पांच लाख रूपये, दुल्हन ने शादी से किया इनकार तो बारातियों ने की मारपीट

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हे द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग करने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज बारातियों ने दुल्हन के घर पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने दुल्हन प्रिया की शिकायत पर दूल्हे सहित बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दे कि सीहोर के गंज निवासी प्रिया सूर्यवंशी का रिश्ता ग्यारसपुर विदिशा के निवासी घनश्याम अहिरवार के साथ तय हुआ था, जिसके बाद मंगलवार रात को बड़ी धूमधाम से बारात लगाई गई। लेकिन बारात के बाद तिलक में दुल्हन के पिता ने दूल्हे को 21000 रूपये दिए, मगर दहेज का लालची दूल्हा इतने में खुश न हुआ और पांच लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। दुल्हन के पिता ने कई बार मिन्नते की, लेकिन दूल्हे का जरा भी दिल नहीं पसीजा और वह दहेज के लिए अड़ गया। इसके बाद जैसे ही दुल्हन को पूरे घटनाक्रम के बारे पता लगा तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

वहीं दुल्हन के मना करने के बाद दूल्हा और बाराती आक्रोशित हो उठे और दुल्हन के घर पर तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। दुल्हन प्रिया ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, बारात के पहले तक दूल्हा और उसके घर वालों ने कोई डिमांड नहीं की। लेकिन बारात में तिलक के दौरान दूल्हा और बाराती कार व पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। जिसके बाद उसने खुद बाहर आकर शादी से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं दुल्हन के पिता अजब सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को बारात आई थी, दूल्हा समेत सभी बारातियों ने जमकर शराबी पी रखी थी। इसके बावजूद हमने उनका खेल आदर सत्कार किया और तिलक के दौरान 21000 रूपये देने पर दूल्हा भड़क गया और कार व 5 लाख रुपये नगद देने की मांग करने लगा। जिसकी जानकारी बेटी को लगी तो उसने बाहर आकर शादी से मना कर दिया।

कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने बताया कि दहेज को लेकर वर और बधु पक्ष में विवाद हुआ था। दुल्हन की शिकायत पर दूल्हे और बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मामले में आगे की जांच की जा रहीं है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

राजपूत युवक की हत्या, प्रदीप जाटव ने बाइक से बांध कर 1.5 Km घसीटा, कुंए से हुआ शव बरामद

Next Story

दलित प्रिंसिपल अध्यापिका से करता था छेड़छाड़, पकड़ाया तो देने लगा SC ST एक्ट में फसाने की धमकी

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…