/

खाने का लालच देकर मासूम को अपने घर ले गया जावेद, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खंडवा- हाल ही में उज्जैन में मासूम के साथ हुए दुराचार का मामला शांत ही नहीं हुआ था कि खंडवा जिले में मानवता को शर्मसार और कलंकित कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक आटो ड्राइवर जावेद मंसूरी ने 9 वर्षीय आदिवासी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं। आरोप है कि आरोपी जावेद नाबालिग को खाने का लालच देकर अपने घर ले गया और फिर लगातार दो दिन तक उसे घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया।

पूरा मामला मांधाता थाना क्षेत्र के ओंकारेश्वर के पास का बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी लगतें ही हिन्दू संगठनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। हालांकि पुलिस ने आरोपी जावेद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

आपको बता दे कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के लापता होने पर ग्रामीणों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो ओंकारेश्वर के पास बच्ची उन्हें रोती हुई मिली, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी जावेद मंसूरी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

एसपी सतेंद्र शुक्ल ने दी घटना की जानकारी

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सतेंद्र शुक्ल ने बताया कि नाबालिग बच्ची के पिता की मौत हो चुकी हैं और माॅं विक्षिप्त बताई जा रहीं हैं। नाबालिग अपनी माँ के साथ रोड पर भीख मांगती हैं। इसी दौरान आरोपी जावेद मंसूरी उसे खाने पीने का लालच देकर अपने घर ले गया और दो दिन तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी श्री शुक्ल ने कहा कि यह बेहद ही जघन्य अपराध है, आरोपी जावेद को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

बिहार- छापेमारी के दौरान नाबालिग की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने की आगजनी, थाने में रखें वाहनों को किया आग के हवाले

Next Story

दबंग प्रेम यादव के आलिशान मकान पर आज चलेगा बुलडोजर! 32 हजार का लगा है जुर्माना

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…