जयपुर- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर 2 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। बता दे कि स्कूटी से आए अज्ञात आरोपियों ने श्यामनगर इलाके में स्थित उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना एक वीडियो भी सोशलमीडिया प्लेफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
मुलाकात के बहाने आए थे आरोपी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे दो अज्ञात आरोपी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे, जहां हमलावरों और मृतक सुखदेव सिंह के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत चलीं। लेकिन इसी बीच हमलावरों ने अचानक कट्टा निकाल कर सुखदेव सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और तब तक गोलियां दागते रहें जब तक कि सुखदेव सिंह की मौत नहीं हो गई।
Head of Rashtriya Rajput Karni Sena Sukhdev Singh Shot dead in Rajasthan. He was attacked by the unknown men. The reason is still not known.
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) December 5, 2023
pic.twitter.com/EQ0aMPOxm9
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुँच गया और घटना स्थल पर मृतक सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आपको बता दे कि घटना एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अज्ञात आरोपी और मृतक सुखदेव सिंह आपस में बात करते नजर आ रहें हैं। इसी बीच अचानक दोनों आरोपियों ने एकाएक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी हैं।
#Breaking Gangster Goldi Barar group takes responsibility for the attack done on Sukhdev Singh Gogamadi.
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) December 5, 2023
The group alleged that the deceased was helping the enemies of the Barar group. However, the confession of the gangster group is not verified by the police. pic.twitter.com/wdcYwKXOky
वहीं सूत्रों की माने तो इस पूरे हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार ग्रुप ने ली है, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। प्रशासन ने इस पूरे मामले में आमजन और शुभचिंतकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
