गुंटूर: आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के अचंपेटा मंडल क्षेत्र में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां नदी में तैरने गए पांच छात्रों सहित एक शिक्षक की डूबने से मौत हो गई है।
यहां देश के विभिन्न राज्यों से छात्र वैदिक शिक्षा के लिए आते हैं। जहां नियमित रूप से नदी में डुबकी लगाने जाते थे।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार घटना अचंपेटा मंडल क्षेत्र मडीपाडु गाँव की है, जहां श्वेता श्रींगाचलम वैदिक विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से वैदिक शिक्षा का अध्ययन कर रहे पांच छात्र और एक शिक्षक क्षेत्र की कृष्णा नदी में नहाने गए थे, जहां नदी में नहाते समय डूबने से उनकी मौत हो गई हैं।
शुक्रवार को हुई घटना में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर तैराकों की मदद से छात्रों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, मृतकों की पहचान शिव शर्मा मध्यप्रदेश (14), नीतीश कुमार दीक्षित (15), हर्षित शुक्ला (15), शुभम त्रिवेदी (17), और अंशुनम शुक्ला (14) उत्तरप्रदेश और शिक्षक के सुब्रह्मण्यम (24) आंध्रप्रदेश के रूप में हुई है।
राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन कर्ता के द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी सावधानी बरती जाए।
Andhra Pradesh Governor Sri Biswa Bhusan Harichandan expressed profound grief and sadness over the death of six students of Swetha Sringachalam Veda Patasala in Guntur district, when they went for a bath in the Krishna River near Madipadu in Achampet mandal of Guntur district.
— . (@BiswabhusanHC) December 10, 2021
वही स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का कारण नदी में आया बवंडर बताया जा रहा हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि दुर्घटनास्थल पर शासन प्रशासन द्वारा सावधानी या आवश्यक चेतावनी का बोर्ड भी नही लगाया गया है।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
