इंदौर– मध्यप्रदेश के इंदौर में 6 माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने गर्भवती महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर मिलने बुलाया और नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पीड़िता ने 15 दिन बाद गुरूवार रात खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर चारों आरोपियों अफजल, अरबाज़, सैयद और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि उसकी लव मैरिज हुई थी और इंदौर के खजराना इलाके में रहतीं है, जहां नौकरी की तलाश के चलते उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। जिसके कुछ दिन बाद एक आरोपी अरबाज़ ने मुझसे संपर्क किया और बात करने लगा।
हिंदू लड़की से रेप करने पर जन्नत नसीब होती है। अफज़ल, सय्यद, अरबाज और प्रिंस ने एक गर्भवती महिला से गैंग रेप के दौरान यह बात की। इंदौर की पीड़िता के हिंदू होने के चलते उसके साथ 4 युवकों ने गैंग रेप किया क्योंकि उन्हें मौलानाओं ने बताया था कि इससे जन्नत नसीब होगी। चारों गिरफ्तार। pic.twitter.com/THLYxeTL3G
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) October 1, 2022
उसने बताया कि वह रूपये ट्रांसफर का काम करता है और उसके दो दोस्त अफजल और प्रिंस विजयनगर में एडवाइजरी का काम करते है, तुम उनसे बात कर लेना वो तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। जहां उसके दोस्त अफज़ल ने रिज्यूम बनवाने के बहाने मेरा नंबर ले लिया और काॅल करके कहा “मैं तुम्हें पसंद करता हूँ कि मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ नौकरी दिलवा दूंगा और एक्स्ट्रा पैसे भी दूंगा”, जिसके बाद मैंने उससे बात बंद कर दी।
लेकिन एक महीने बाद प्रिंस नाम के युवक ने 14 सिंतबर को नौकरी के सिलसिले में रीगल चौराहे पर मिलने बुलाया, जहां चारों आरोपी पहले से मौजूद थे। जिसके बाद उन्होंने मेरे नाश्ते में नशीला पदार्थ मिला कर विजयनगर स्थित एक कमरे में ले जा कर दुष्कर्म किया।
हिन्दू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत नसीब होती है
पीड़िता ने बताया कि जब मेरे द्वारा गर्भवती होने की बात कहीं गई, तो आरोपी अफज़ल कहने लगा कि उनके धर्म में यह सब चलता है और हिन्दू लड़की के साथ संबंध बनाने पर उन्हें जन्नत प्राप्त होती हैं। इतना ही नहीं अफजल ने धमकी दी और कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वो उसके पति को जान से मार देगें।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
