/

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां अधेड़ उम्र के 50 वर्षीय मोहम्मद बेचन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पूरे घटनाक्रम को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है, इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है।

आरोपियों ने नाबालिग का बनाया अश्लील वीडियो

पूरा घटनाक्रम खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के एक गाँव का बताया जा रहा है, जहां किशोरी की माँ ने 7 मई को स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 6 मई की देर रात उसकी बेटी घर के बाहर सड़क के उस पार शौच के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी मोहम्मद बेचन (50), मोहम्मद अकबर (19), मोहम्मद गुड्डू (22), मोहम्मद अखलाक (20), मोहम्मद समीर (20) व एक अन्य ने उसकी मासूम बेटी को दबोच लिया और हथियार के दम पर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया व पास में ही स्थित एक बगीचे मे ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने ब्लैकमेल करने के इरादे से पीड़िता का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि किशोरी की माँ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई न करते हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके बाद पुलिस ने 8 मई को नाबालिग का मेडिकल कराया और 9 मई को कोर्ट बयान दर्ज कराया, लेकिन इस बीच आरोपियों को भागने का मौका मिल गया और मामले में अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसपी चंदन कुशवाहा का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश एसडीपीओ को दिए गए है, जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वही पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लग रहे है, आरोप है कि 7 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के कारण उस दिन पुलिस ने न तो पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया और न ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

BJP सासंद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा बंद होनी चाहिए चार बीवी और 40 बच्चों की प्रथा, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर दिया जोर

Next Story

पुजारी को पानी पीने से रोका, मुर्गे से पीटा, MP में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Latest from दुराचार

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…

यूपी- ब्राह्मण महिला की रेप के बाद बर्बर हत्या, निजी अंग को चाकुओं से गोदा, निर्वस्त्र हालत में शव बरामद

कानपुर- उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में काका देवी थाना क्षेत्र के गीता नगर इलाके में सोमवार…