15 वर्षीय ब्राह्मण युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, ट्रेन में गाली गलौज से मना करने पर हुई थी मामूली कहासुनी

सागर- मध्यप्रदेश के सागर जिले में पथरिया से सागर लौट रहें एक 15 वर्षीय ब्राह्मण युवक हर्षवर्धन पाठक निवासी रहली की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि मृतक युवक ट्रेन से अपनी नानी के घर पथरिया स्टेशन से सागर आ रहा था, लेकिन रास्ते में गाली देने से मना करने पर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ट्रेन से उतरते ही आरोपी ने मृतक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है, जहां आज गुरूवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रहीं है।

पुलिस के अनुसार हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पाठक पिता राजेन्द्र पाठक उम्र 15 वर्ष बुधवार को दमोह के पथरिया स्टेशन स्थित अपने नानी के घर से सागर लौट रहा था, जहां ट्रेन में एक युवक गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान गाली देने से मना करने पर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी के धमकी देने पर हर्षवर्धन डर गया और भय के चलते सागर की जगह एक स्टेशन पहले मकरोनिया में ही उतर गया, लेकिन उसके पीछे-पीछे आरोपी भी उतर गया और स्टेशन के बाहर सरेआम चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के बाद स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा और पास ही स्थित एक नाले में चाकू फेंक दिया। लेकिन लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और आरोपी युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मकरोनिया पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया है, साथ ही घटना में उपयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। मकरोनिया सीएसपी चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में आगे की पूछताछ की जा रहीं है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

BJP विधायक का बड़ा बयान, कहा मोदी को तीसरी बार PM बनने दो, लाहौर में बैठे मुल्ला-मौलवी भी वंदे मातरम बोलेंगे

Next Story

ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान लगे “इजराइल तू बर्बाद होगा” के नारे, वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…