मुकदमा दर्ज करने में देरी, थाना प्रभारी महेश पाण्डेय पर लगा एससी एसटी एक्ट

वाराणसी: मामला वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र से सामने आया है, जहां थाने में किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने में देरी और कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पूर्व थाना प्रभारी पर ही एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया हैं।

मानवाधिकार आयोग में दर्ज कराई शिकायत

मामला वाराणसी (ग्रामीण) के बड़ागांव थाना क्षेत्र के परसादपुर गाँव का है, जहां परिजनों ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने शिकायत में कहा कि घटना 10 जून 2019 की है, जब वह अपनी बेटी के घर से लापता होने के संबंध में थाना बड़ागांव में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जहां पदस्थ थाना प्रभारी महेश पाण्डेय ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने में देरी करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

मुकदमा हुआ दर्ज

पूरे मामले को देखते हुए वर्तमान थाना प्रभारी बड़ागांव ने चंद्रिका राम निरीक्षक अपराध शाखा, अनु. विभाग खण्ड वाराणसी के निर्देश पर बीते दिन 17 फरवरी को पूर्व थाना प्रभारी महेश पाण्डेय के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

ओवैसी ने योगी अखिलेश को बताया राम-श्याम की जोड़ी

Next Story

मवेशी के खेत में घुसने का करते थे विरोध तो दलितों ने करी ब्राह्मण किसान की हत्या

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…