दो मुस्लिमों ने मजारों पर की आगजनी-तोड़फोड़, भगवा गमछा डालकर था दिया घटना को अंजाम

बिजनौर: बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में दो सगे मुस्लिम भाईयों ने हिन्दूओं को बदनाम करने के इरादे से भगवा गमछे की आड़ में मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया हैं।

जिसमें पुलिस द्वारा दो सगे मुस्लिम भाई आदिल और कमाल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

जानिए क्या है मामला?

शेरकोट थाना क्षेत्र में बीते दिन रविवार को तीन मजारों पर तोड़ फोड़ और आगजनी करने की गई थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जलाल शाह की मज़ार और भूरे शाह की मज़ार ही नहीं बल्कि कुतुब शाह की मज़ार पर भी इन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ की थी।

जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भगवा वस्त्रों की आड़ लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना, साफ तौर पर हिन्दूओं को बदनाम करने और संप्रदायिक दंगे भड़काने की एक बड़ी साजिश थी। जिसे पुलिस द्वारा नाकाम कर दिया गया हैं।

जिसके बाद अब पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि भगवा गमछा बांध कर घटना को अंजाम देने के पीछे आरोपियों का क्या मकसद हो सकता हैं।

माहौल खराब करने की कोशिश

वहीं न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है, लेकिन सभी क्षेत्रिय अधिकारियो को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

धार्मिक क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले ब्राह्मण संत की हुई मौत

Next Story

राजस्थान: परीक्षा के दौरान ब्राह्मण युवक से जबरन उतरवाया गया जनेऊ, विप्र कल्याण बोर्ड ने की कार्यवाई की मांग

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…