जमीन विवाद के चलते दी जा रहीं फर्जी SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-जे निवासी राहुल गुप्ता ने सीतापुर से बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर पर झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं।

जानिए क्या है मामला?

दरअसल राहुल ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा सागर ने अपनी लखनऊ स्थित कृषि योग्य जमीन बेचने के लिए उनसे 57.80 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट लिया था और भरोसा दिलाया था कि जिलाधिकारी से जमीन बेचने की अनुमति लेकर 15 दिनों के भीतर बैनामा कर देंगी।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने ऐसा नहीं किया और न ही बैंक ड्राफ्ट वापिस लौटाया और बैंक ड्राफ्ट वापिस मांगने पर श्रद्धा सागर ने पति हिमांशु गुप्ता और ससुर शिव कुमार गुप्ता से बात करने के लिए कहा।

वहीं राहुल का कहना है कि जब उसके द्वारा इस मामले में श्रद्धा सागर के पति हिमांशु गुप्ता और ससुर शिव कुमार गुप्ता से बात की गई तो वह विवाद करने लगे और जान से मारने व फर्जी एससी-एसटी एक्ट में फंसाकर बर्बाद कर देने की धमकी देने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने राहुल की शिकायत पर विकास नगर थाने में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, उनके पति हिमांशु गुप्ता और ससुर शिव कुमार गुप्ता के खिलाफ गाली गलौज, धमकी देने और धोखाधड़ी के मामले में धारा 323, 406, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

साॅफ्टवेयर इंजीनियर को मुसलमान बनने के लिए मिला 5 लाख का ऑफर, बात न मानने पर “सर तन से जुदा” की धमकी

Next Story

डरा धमका कर धर्म परिवर्तन व शादी का दबाव बना रहा था मंसूरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…