/

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार ब्राह्मण बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, झाड़ियों में मिली थी किशोरी

बलिया- उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बड़ागांव में पिछले दिनों शनिवार को रोड किनारे मरणासन्न अवस्था में मिली ब्राह्मण लड़की की 6 दिन बाद वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बेहद दयनीय स्थिति में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।

जहां देर रात डाॅक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को सुबह वाराणसी के हरिश्चन्द्र घाट पर पुलिस की निगरानी में नाबालिग का अंतिम संस्कार किया गया।

जानिए क्या था मामला?

आपको बता दे कि ताड़ी बड़ागांव में बीते शुक्रवार की शाम मेला देखने गई नाबालिग युवती मेले से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर शनिवार की सबह पीड़िता ताड़ीबड़ागांव के रूपवार-सिकरहटा मार्ग पर खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली थी।

जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं जांच के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने आरोपी नौशाद को पैर में गोली मार दी थी।

इतना ही नहीं घटना के बाद टेंट का काम करने वाले आरोपी नौशाद के घर के बाहर आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और आरोपी नौशाद के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग के चलते रोड पर टेंट का समान फेंक कर चक्काजाम कर दिया था।

जिसके बाद भारी बवाल और जनआक्रोश के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी नौशाद के घर के बाहर अतिक्रमण कर चबूतरे और टीन शेड को बुल्डोजर से तोड़ दिया था।

सोशलमीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इतना ही नहीं नाबालिग ब्राह्मण युवती की 6 दिन बाद अस्पताल में मौत हो जाने के बाद सोशलमीडिया पर प्रदेश सरकार और मीडिया के प्रति लोगों का काफी गुस्सा देखने को मिल रहा हैं।

एक यूजर्स प्रवीण कुमार सिंह ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा कि हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरा ताकत झोंकने वाले, ताड़ीबड़ागांव की बेटी को न्याय कब और कौन दिलाएगा?  क्या तथाकथित दलित ही न्याय के हकदार हैं, सवर्णों को अधिकार नहीं है।

वहीं एक अन्य यूजर विष्णु पाठक ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि नगरा (बलिया) ताड़ीबड़ा गाँव की पीड़ित बहन अब हम लोगों के बीच नहीं रही, देश की मीडिया, पक्ष, विपक्ष सहित तमाम सामाजिक संगठनों के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकल रहा, क्योंकि बेटी की जाति ब्राह्मण थी।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

एससी एसटी एक्ट के दुरूपयोग को रोकने और उसमें संशोधन की मांग को लेकर जन जागरण समिति का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Next Story

बर्बर तरीके से ब्राह्मण युवती की आरोपी नौशाद ने की हत्या, पिता ने कहा अपना मानकर की भूल

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…