कांवड़ लेने गए युवकों पर लगा दिया Sc-St Act, विरोध में दर्जन भर गाँव के लोगों ने किया पंचायत का आयोजन

हापुड़- उत्तरप्रदेश में हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के शाहपुर फगौता गाँव में राजपूत समाज के युवकों पर दर्ज मारपीट और एससी एसटी एक्ट के विरोध में गाँव में पंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के एक दर्जन से अधिक गाँवों के लोगों ने हिस्सा लिया। मामले की जांच कर रहे सीओ वरूण मिश्रा ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दे कि बीते दिनों 13 जुलाई को शाहपुर फगौता गाँव निवासी डूंगर पुत्र चौखा ने गाँव के ही लक्की, दिनेश उर्फ (देव्वा), चेतना व विशाल के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके विरोध में ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया की अध्यक्षता में राजपूत समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बासतपुर, कस्तला, सोलाना, सपनावत, सिखेड़ा, आलमपुर, सिवाया सहित कई गांवों के लोगों और किसान नेताओं ने हिस्सा लिया।

Bihar

पंचायत को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया ने बताया कि उक्त घटना के समय चारों युवक कांवड़ लेने गए थे, उनके खिलाफ झूठा व फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। एससी एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित पंचायत में शाहपुर फगौता ग्राम प्रधान के अलावा किसान नेता ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र सिसोदिया, भूपेंद्र सिसोदिया, रविन्द्र सिंह, मोहित तोमर, सुभाष सिंह व तेजवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रहे सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों को समझाईश देकर शांत कराया गया है और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत को समाप्त कर दिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

दलितों ने की ब्राह्मण पुजारी की हत्या, भजन बजाने को लेकर हुआ था विवाद, बिहार का है मामला

Next Story

धोखाधड़ी के आरोप में भीम आर्मी का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों रूपये की ठगी

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…