लखीमपुर खीरी- उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मुस्लिम युवक जोहिद अख्तर द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने से आहत एक हिन्दू युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। जिससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवती का शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया, परिजनों का कहना है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
मृतक किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले जोहिद ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। लेकिन जब मृतक युवती ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया तो उसने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया।
साथियों के साथ मिलकर बनाया दबाव
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शुक्रवार को युवती का शव घर के अंदर पंखे पर लटकता हुआ पाया गया। वहीं मृतक किशोरी की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जोहिद अख्तर ने उसकी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।
Hindu girl commits Su!cide after being sexuaIIy moIested and filmed by Javed Akhtar in Uttar Pradesh. Javed used this video to blackmail and forced her to accept Islam. Afraid of Javed, she finally ended up her life. This is how girls are being targeted by J!hadis. Family demands… pic.twitter.com/Mup0u4Fd4i
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) November 4, 2023
मृतक युवती की माँ का कहना है कि आरोपी जोहिद अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने सोशलमीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब वह जोहिद के घर गई, तो जोहिद ने उसको वहां से भगा दिया गया और बदनामी के डर से उनकी बेटी अपनी ने जान दे दी।
हालांकि इस पूरे मामले में मृतक युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जोहिद अख्तर, शोएब अख्तर, शोहिल, जाहिद नूर आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया लिया है। जबकि मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, घटना के बाद से बाकी आरोपियों सहित परिवार के सदस्य भी फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
