/

इस्लाम त्याग कर शहजाद ने अपनाया हिन्दू धर्म, कहा सनातन धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ, खुद की जान को भी बताया खतरा

सहारनपुर- उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में महानगर के शारदा नगर मोहल्ला निवासी शहजाद पुत्र युनूस ने इस्लाम त्याग कर हिन्दू धर्म अपना लिया है, 30 वर्षीय युवक शहजाद ने खुद की सहमति से बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ किया और शुद्धिकरण के बाद अपना नाम करकरण चौधरी रख लिया हैं। जिसके बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को तिलक लगाया और गले में भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं शहजाद से करण चौधरी बने युवक ने कहा कि सनातन धर्म पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और हिन्दू धर्म में सबको सम्मान मिलता हैं।

माँ और बहन भी जल्द अपनाएंगी हिन्दू धर्म

सहारनपुर के आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में हवन यज्ञ में आहुति डालकर इस्लाम त्यागने वाले शहजाद उर्फ करन चौधरी ने बताया कि वह विद्युत निगम में संविदाकर्मी था, लेकिन कुछ समय पश्चात घरेलू कलह की वजह से उसने अपनी नौकरी छोड़ दी। करण ने बताया कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है, यहां गाय और नदियों को माॅं का दर्जा दिया जाता हैं। इतना ही नहीं सनातन धर्म में महिलाओं को भी भरपूर सम्मान मिलता हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विहिप के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख कपिल मोहड़ा पंडित अरूण, आर्यन, अनिल, हिमांशु और विवेक सहित विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Madhyapradesh

शहजाद उर्फ करण चौधरी ने बताया कि उसके अब्बू ने दो शादियां कर रखीं हैं और दूसरी शादी करने के बाद पिता ने बहन राखी, और माँ रहमानी व उसे अपने से अलग कर दिया। जिसके बाद से वह ही अकेले पूरे घर का खर्च चलाता हैं। शहजाद उर्फ करण ने बताया कि जल्द ही उसकी बहन और माँ भी हिन्दू धर्म अपनाएंगी। बता दे कि शहजाद उर्फ करण चौधरी का एक शपथ पत्र भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद की सहमति से हिन्दू धर्म अपनाने की बात कहीं हैं।

इतना ही नहीं शहजाद उर्फ करण चौधरी का कहना है कि हिन्दू धर्म अपनाने के बाद उसको कुछ लोगों से जान का खतरा बताया हैं और सुरक्षा उपलब्ध कराएं जाने की मांग की हैं। वहीं हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि करण को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है और कहा कि अगर कोई भी दिक्कत होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

MP: बच्चों के पेरेंट्स को दी SC-ST एक्ट में जेल भेजने की धमकी, दलित प्रिंसिपल का वसूली ऑडियो वायरल

Next Story

MP- रोजगार सहायक भीकम जाटव ने जिंदा लोगों के बना दिए मृत्यु प्रमाण पत्र, सहायता राशि हड़पने का किया प्रयास

Latest from उत्तर प्रदेश