बौद्ध धर्म स्वीकार न करने पर ब्राह्मण परिवार को दी गाँव छोड़ने की धमकी, लगाया एससी एसटी एक्ट

मथुरा- उत्तरप्रदेश के मथुरा में ब्राह्मण पुजारी को बर्बरता पूर्ण तरीके से जिंदा जलाने की घटना के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमुनापार थाना क्षेत्र के तेजापूर गांव में बौद्ध धर्म न अपनाने पर एक ब्राह्मण परिवार को जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी दी गई हैं। खबर है कि पीड़ित परिवार के ऊपर एससी एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पीड़ित शीतल कुमार शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय बुद्धसैन निवासी तेजापूर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बीते दिनों 6 जून को गाँव के ही जाटव समाज के लोग कौशल, प्यारेलाल, कपिल और मुख्तियार सहित 50 से अधिक लोग उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गए और एक राय होकर हंगामा करते हुए गाली गलौज करने लगे।

इतना ही नहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उन पर लगातार बौद्ध धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा हैं और ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने व गांव छोड़ने की धमकी दी जी रहीं है, कहा जा रहा है कि गांव छोड़ दो या फिर बौद्ध धर्म अपना लो। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव में उसका एकमात्र ब्राह्मण परिवार है, काफी दिनों उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा हैं।

पीड़ित ने नियो पाॅलीटिको को बताया कि वह एक स्कूल का संचालक हैं और आरोपियों द्वारा उस स्कूल में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का दबाव बनाया जा रहा हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके खिलाफ षडयंत्र पूर्वक भीमराव अंबेडकर की तस्वीर फाड़ने का झूठा आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है।

वहीं पीड़ित ने जमुनापार थाने में दी तहरीर में न्याय की गुहार लगाते हुए इस पूरे मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

प्राचीन चंडी माता मंदिर में घुसकर कर मुस्लिम युवक ने पढ़ी नमाज, पुलिस ने आरोपी अनवर को किया गिरफ्तार

Next Story

भगवान परशुराम की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित जमीन पर दलितों ने लगाई बौद्ध की मूर्ति, ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…