पंचायत के तालाब पर दलित युवक ने किया कब्जा, ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत, कहा विरोध करने पर देता है SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी

रायसेन- एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग का ताजा मामला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से सामने आया है, जहां जनपद पंचायत सिलवानी के ग्राम वर्धा में एक दलित युवक की दबंगई और गुंडागर्दी से पूरा गाँव परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है दलित युवक बाबूलाल अहिरवार पिता कोमल अहिरवार ने ग्राम पंचायत के सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है और जब ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाता है तो एससी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देता है।

दलित युवक के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने रायसेन पहुंच कर अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंप कर सरकारी तालाब से अवैध कब्जा हटवाने और उक्त आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बाबूलाल अहिरवार पिता कोमल अहिरवार ने ग्राम पंचायत की खसरा नंबर 134/3 रकवा 1.8820 हेक्टेयर शासकीय तालाब पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा 2006 में तालाब का निर्माण कराया गया था एवं पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीणों के जनसहयोग से  3,90,000 रूपये का कार्य भी करवाया गया था। लेकिन गाँव का युवक बाबूलाल अहिरवार तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश करता है और ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर सभी को हरिजन एक्ट (एससी एसटी एक्ट) में झूठा फंसाने की धमकी देता हैं।

ग्रामीणों ने आगे बताया कि अभी पिछले महीने 24 जून की ही बात है, बाबूलाल जेसीबी की सहायता से तालाब की मेड़ को मिटा रहा था, जिसकी जानकारी गाँव के चौकीदार द्वारा सिलवानी तहसीलदार को दी गई और खुद तहसीलदार महोदय ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन हटवाई थी। इसके बाद चौकीदार से खुन्नस खाए युवक ने सिलवानी थाने में चौकीदार सहित गाँव के दो अन्य लोगों पर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी तालाब पर कब्जा करने की कोशिश में बाबूलाल ने गाँव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके संबंध में आरोपी पर 307 का मुकदमा भी पंजीकृत है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर आरोपी युवक बाबूलाल अहिरवार पिता कोमल अहिरवार पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

रेप के आरोप में पुलिस सेवा से बर्खास्त होने वाला सूरज जाटव कैसे बना भोले बाबा? हादसे की असल वजह ये बनी

Next Story

UP: आम का पेड़ काटने से मना करने पर ब्राह्मण बच्चे से पेड़ से बांधकर दरिंदगी, SC ST एक्ट की धमकी, वीडियो वायरल

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…