दलितों की दबंगई, थाने में घुसकर एसआई व सहायक कर्मी से की मारपीट, पुलिस ने 9 आरोपियों को भेजा जेल

शिवपुरी- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दलितों की दबंगई देखने को मिली है, जहां एक युवक की आत्महत्या से नाराज जाटव समाज के लोगों ने स्थानीय थाने पर हमला कर दिया और थाने में मौजूद उप निरीक्षक केपी शर्मा और सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार टोप्पो के साथ लात घूँसों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों पुलिस कर्मियों को नाक व कान से खून निकल आया और शरीर में भी कई अंदरूनी चोटें आई हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले 27 सितंबर को टोरिया खुर्द गाँव में दिनेश जाटव नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिजनों और भीम आर्मी के हंगामे के बीच पुलिस ने दबाव में एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया था। इसी सिलसिले में उसके परिजन रविवार को करैरा थाने पहुंचे थे और वहां पर मौजूद उप निरीक्षक केपी शर्मा से कहा कि तुमने अब तक इस केस में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की और न ही हमारे बयान लिए।

जिसके जवाब में उप निरीक्षक केपी शर्मा ने कहा कि यह केस एससी एसटी एक्ट से संबंधित होने के कारण इसकी जाँच एसडीओपी करैरा कर रहें हैं। आप लोगों के बयान एसडीओपी कार्यालय में ही लिए जाएगें, आप वहीं चले जाइए। इस बात पर सभी आरोपी नाराज हो गए और एक राय होकर कुर्सी पर बैठे केपी शर्मा की लात घूँसों से पिटाई शुरू कर दी और कुर्सी से नीचे गिरा दिया, इतना ही नहीं जब सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार टोप्पो उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।

वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल आरोपी बनमाली पिता पेज सिंह जाटव, पेज सिंह पिता लटोरे जाटव, शारदा पत्नी दिनेश जाटव, बाबूलाल पिता नन्ना जाटव, नरेश पिता बाबूलाल जाटव, बबलू उर्फ बल्ली जाटव, कमल किशोर पिता हरिराम जाटव सहित अन्य 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 308, 353, 332, 294, 506, के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

UP: राम जानकी मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, मुंह में ठूसा कपड़ा, हाथ पैर बांधकर शव खेत में फेंका

Next Story

पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन से की मारपीट, दी झूठे एससी एसटी एक्ट में जेल भेजने की धमकी, FIR दर्ज

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…