मुस्लिम युवती के साथ घूमने पर समुदाय विशेष के लोगों ने हिन्दू युवक से की मारपीट, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम लड़की के साथ घूमने पर समुदाय विशेष के लोगों ने हिन्दू लड़के की पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में सात नामजद आरोपियों सहित 50 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चाकू से हमला करने वाले आरोपी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला?

यह पहला मामला नहीं है, जब मुस्लिम युवती के साथ घूमने पर हिन्दू युवक की पिटाई की गई हैं। आपको बता दे कि बीते दिनों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार से भी हिन्दू युवक के साथ मारपीट करने के मामले सामने आ चुके हैं।

इंदौर में हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजेश रघुवंशी ने बताया कि एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र भावेश सुनहारे और नसरीन सुल्ताना दोनों गुरूवार को तुकोगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने गए थे। जहां से खाना खाने के बाद वापस लौट रहें थे कि उसी दौरान मुस्लिम युवकों के एक समूह ने उन्हें ग्वालटोली इलाके के पास रोक लिया और हिन्दू युवक के साथ घूमने पर आपत्ति जताते हुए युवक के साथ हाथपाई शुरू कर दी।

Uttarpradesh

जिसके बाद दोनों युवक और युवती किसी तरह खुद को बचाकर अपने दुपहिया वाहन पर सवार होकर वहां से निकल गए, लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम युवको ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और बाल विनय मंदिर स्कूल के पास उन्हें फिर से पकड़ लिया और हिन्दू लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसका आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया।

इतना ही नहीं आस पास के कुछ लोग जब लड़के और लड़की को बचाने के लिए आगे आए, तो भीड़ में शामिल हमलावरों ने उन लोगों पर ही चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें हिमांशु पटेल और यश जोशी नामक युवकों के साथ-साथ कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। वहीं इस पूरी घटना की जानकारी लगने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांन्फ्रेस के जरिये घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

नाबालिग ब्राह्मण लड़की से चार ने किया गैंग रेप, झाड़ियों में फेंका, वीडियो बनाकर किया वायरल

Next Story

छात्रा से दुष्कर्म और छत से फेंकने के आरोप में दलित पीटी टीचर गिरफ्तार, स्कूल प्रबंधक और प्रिसिंपल के खिलाफ भी हुआ मुकदमा दर्ज

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…