दलित युवक से परेशान होकर अधिकारियों के सामने फूट-फूट कर रोया पुजारी, कहा मारपीट कर घर में फेंका जा रहा मांस

सुल्तानपुर- उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अनुसूचित जाति के एक युवक से परेशान होकर ब्राह्मण पुजारी ने जिले के डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है, बता दे कि बीते दिन मंगलवार को जिला कार्यालय में समाधान दिवस की कार्रवाई के दौरान एक पुजारी अधिकारियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। पुजारी ने बताया कि दलित समाज के व्यक्ति ने उसके घर का रास्ता बंद कर दिया है और विरोध करने पर उसके व उसके घर वालों के साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है।

युवक घर में फेंक रहा नाॅनवैज

बता दे कि पूरा मामला जिले की बल्दीराय तहसील के धन्नजई गाँव का है, पीड़ित रामजनक मिश्रा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला दलित समुदाय के व्यक्ति बैजनाथ ने उनके घर का रास्ता अवरूद्ध कर दिया है। घर रास्ता बंद होने के कारण उसे और उसके परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब उसके या उसकी पत्नी व बेटियों द्वारा विरोध किया जाता है तो आरोपी युवक के द्वारा सभी के साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं आए दिन परेशान करने के इरादे से घर पर मछली और सुवर का मास फेंका जा रहा है।

पीड़ित पुजारी ने अपनी दर्द भरी दास्ताँ सुनाते हुए कहा है कि बार-बार थाने और एसडीएम के पास शिकायत करने पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है। पीड़ित पुजारी रामजनक मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में सांसद और क्षेत्रीय विधायक के यहां शिकायत करने पर भी उसके घर का दरवाजा नहीं खुल पा रहा है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।

वहीं जिला कार्यालय में समाधान दिवस के दिन पीड़ित पुजारी के साथ कई भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे। यमुना प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों से चाहे कोई भी कार्यकर्ता हो लगातार उत्पीड़न कर उसे सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील और थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है, किसी भी पीड़ित को न्याय मिलना बस भगवान भरोसे है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

CG- ब्राह्मण युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Next Story

मंदिरों से टैक्स लेगी कर्नाटक सरकार, बिल विधानसभा में हुआ पास, बीजेपी का हिन्दू विरोधी होने का आरोप

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…