दलित शिक्षक की दादागिरी का वीडियो वायरल, महिला सरपंच को धमकाते हुए कट्टे से किया फायर, FIR दर्ज

भिंड- मध्यप्रदेश में भिंड जिले के जामना गाँव में एक दलित शिक्षक किशन शाक्य की गुंडागर्दी और दबंगई का वीडियो सामने है, जिसमें वह खुलेआम कट्टा लहराते हुए तंमचे से फायर करता नजर आ रहा हैं। आरोप है कि शिक्षक ने तंमचे के दम पर गाँव की महिला सरपंच से अभद्रता की और विरोध करने पर उसके बेटे से भी हाथापाई की हैं। जिसके बाद महिला सरपंच के बेटे सोनू शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायर करने और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता था आरोपी शिक्षक

देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी शिक्षक किशन शाक्य जामना गाँव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी हेड मास्टर के पद पर कार्यरत था। जहां जामना गाँव की महिला सरपंच और स्कूल स्टाफ की ओर से प्रभारी हेड मास्टर किशन शाक्य के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत की गई थी कि वह नशे की हालत में स्कूल आते हैं और शराब के नशे में स्कूल में पदस्थ स्टाफ के अन्य लोगों के साथ अभद्रता करते है, विरोध करने पर झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते थे।

Uttarpradesh

वहीं जांच पड़ताल में सभी शिकायतें सही पाये जाने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभारी हेड मास्टर किशन शाक्य को 1 जुलाई को निलंबित कर दिया था, आरोप है कि निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से ही वह महिला सरपंच और स्कूल स्टाफ से नाराज चल रहा था। जिसके चलते बीते दिन वह बाइक से स्कूल आया और अपने बैग से कट्टा निकाल कर गाली गलौज करते हुए धमकाने लगा।

इस पूरे मामले में जब महिला सरपंच ने इसका विरोध किया तो वह उनके साथ अभद्रता करने लगा, इसी दौरान जब महिला सरपंच के बेटे सोनू शर्मा ने भी बीच बचाव किया तो वह उसके साथ भी हाथापाई करने लगा और जान से मारने की नियत से कट्टे से तीन फायर कर दिए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

ब्राह्मण को चप्पल पर थूक चटवाया! UP पुलिस ने नहीं की कार्यवाई,आरोपियों ने दी SC-ST एक्ट की धमकी

Next Story

मथुरा: ब्राह्मण पुजारी हत्याकांड में एक महीने बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, अनाथ मासूमों बच्चों की किसी ने नहीं ली सुध

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…