ग्रामीणों ने एसडीएम से की सरपंच को हटाने की मांग, कहा बार-बार देता है, झूठे SC-ST Act में फंसाने की धमकी

सागर- एससी एसटी एक्ट के दुरूपयोग का ताजा मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले से सामने आया है, जहां एक गाँव के सरपंच से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में कोई भी कार्य करवाने का बोलने पर सरपंच टीकाराम अहिरवार उन्हें आए दिन झूठे एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दे कि पूरा मामला जिले की खुरई जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले आसौली घाट ग्राम पंचायत का है, जहां बीते दिन मंगलवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर एससी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमें में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देने वाले सरपंच टीकाराम अहिरवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच टीकाराम अहिरवार से पूरा गाँव परेशान हो गया है, उन्होंने बताया कि गाँव में कुछ भी विकास कार्य के लिए बोलने पर या हेंडपंप सुधारवाने की शिकायत करने पर कोई सुधार कार्य नहीं करवाया जाता है। बार-बार कहने पर भी कोई कोई सुनवाई नहीं होती और उल्टा झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में सरपंच की दादागिरी के चलते गाँव के लोगों को किसी भी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और न ही कोई विकास कार्य हो पा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच टीकाराम अहिरवार की इस कार्यप्रणाली से गाँव के सभी लोग परेशान है, इतना ही नहीं सरपंच के द्वारा गाँव के उप सरपंच सहित कई लोगों पर धारा 151 के तहत झूठी कार्रवाई भी करवाई जा चुकी है। एसडीएम कार्यालय पहुंचे आसौली घाट के ग्रामीणों ने एक राय होकर सरपंच टीकाराम अहिरवार को पद से हटाने की मांग की है, वही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए जांच के बाद वैधानिक कार्यवाई की बात कही है।

+ posts

Kapil reports for Neo Politico Hindi.

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान में पुजारियों की हालत ख़स्ता, 700 Rs महीना दिया जा रहा वेतन, खाने के पड़े लाले

Next Story

हरियाणा में 57 फीसदी हुआ रिजर्वेशन, तय सीमा से अधिक होने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

Latest from Madhya Pradesh

अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर रविवार को भी सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शुक्रवार को अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी…

फोकट सवाल’ कहकर पत्रकार पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय : देश के सबसे साफ शहर इंदौर में जहरीले पानी से 10+ मौतों पर सियासी तूफान

इंदौर :मध्य प्रदेश के सबसे साफ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से हुई…

फर्जी दस्तावेज़ और विवादित बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी

भोपाल :मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा को कृषि विभाग में उप सचिव के पद…

ब्राह्मण लड़कियों पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा सस्पेंड — मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक कार्रवाई की

भोपाल — मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण लड़कियों को लेकर किए गए…