नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को मुस्लिम युवक महताब व उसके साथियों ने घर में घुसकर एक ब्राह्मण महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी, आरोप है कि मुस्लिम युवक मोहम्मद महताब काफी लंबे समय से मृतक महिला की बेटी को परेशान कर रहा था और छेड़छाड़ कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। हालांकि पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी महताब व उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि अगर पुलिस ने समय रहते मृतक महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो आज ये इतनी बड़ी घटना घटित न होती।
एकतरफा प्यार पागल था आरोपी
बता दे कि 26 अप्रैल शुक्रवार को जहांगीरपुरी इलाके में स्थित जे ब्लॉक निवासी सरिता शर्मा को महताब व उसके साथियों ने घर में घुसकर गोली मार दी और फरार हो गए। जिसके बाद मृतक महिला के परिजन आनन-फानन में महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
आरोप है कि मेहताब मृतक महिला की बेटी को एकतरफा प्यार में काफी समय से परेशान कर रहा था और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत भी मृतक महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी मेहताब महिला और उसकी बेटी पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था और बार-बार महिला को जान से मारने की धमकी देता था। इतना ही नहीं पुलिस की लापरवाही की लापरवाही के चलते उसने घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम भी दे दिया और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।
This chapri Mohammad Mehtab has fired multiple buIIets on Sarita Sharma and kiIIed her because she opposed love Jihad. Mehtab wanted to marry her minor daughter forcefully. She had filed an FIR against him and sent him to jail. After coming on bail, he entered her house and… pic.twitter.com/IvtUu79OpU
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) April 27, 2024
वहीं घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज जांच की, जिसमें घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की मूवमेंट देखी गई। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड शामिल आरोपियों को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में थे।
Kapil reports for Neo Politico Hindi.
