फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश): गंगा आरती कर रहे पुजारी की पिटाई, चोटी काटने और शंख फेंकने का आरोप

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में गंगा तट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पांचाल घाट पर गंगा की पूजा कर रहे पुजारी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पुजारी का आरोप है कि युवकों ने उनसे पैसे मांगे, मना करने पर उनकी पिटाई कर दी और पूजा सामग्री गंगा में फेंक दी। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पुजारी की चोटी काट दी गई और पूजा में इस्तेमाल हो रहा शंख अमर्यादित तरीके से गंगा में फेंका गया।

घटना कैसे हुई

कादरीगेट थाने के पांचाल घाट निवासी राजू शुक्ला रोज गंगा तट पर पूजा और आरती करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह घाट पर पूजा कर रहे थे। तभी कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और रुपये मांगने लगे। जब राजू ने रुपये देने से इंकार किया तो उन युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पूजा की थाली छीनकर गंगा में फेंक दी गई। इतना ही नहीं, जब राजू वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे, तब युवकों ने पकड़कर उनकी चोटी काट दी। पुजारी राजू शुक्ला का कहना है कि घटना के दौरान युवकों ने उनके हाथ से पूजा का शंख भी छीन लिया और गंगा में फेंक दिया। यह काम उन्होंने अमर्यादित तरीके से किया। पुजारी के अनुसार, हमलावर सोता बहादुरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस की जांच और बयान

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे और वहां का वीडियो भी बनाया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चोटी काटने या शंख फेंकने की बात सामने नहीं आई है। कादरीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि – “नशे में मारपीट जरूर हुई है, लेकिन चोटी काटने और शंख फेंकने की बात सही नहीं लगती। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” इस घटना ने पांचाल घाट क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गंगा पूजा के दौरान हुई इस हरकत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

मेरठमें गुर्जर महापंचायत पर बवाल: पुलिस की रोक, नेताओं की गिरफ्तारी और रातभर चलता रहा तनाव

Next Story

मां दुर्गा का अपमान करने वाली यूट्यूबर सरोज सरगम गिरफ्तार, पति समेत 8 लोग सलाखों के पीछे

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…