गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर इलाके में शुक्रवार की शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ‘खुशी जूस एंड शेक’ नाम की एक दुकान पर दुकानदार आमिर को जूस में यूरिन मिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस घिनौनी हरकत पर गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आमिर के साथ उसके नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया। दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक प्लास्टिक की कैन में लगभग एक लीटर यूरिन भी बरामद किया, जिसे जूस में मिलाने का आरोप था।
जूस में यूरिन मिलाने की शर्मनाक हरकत
शुक्रवार की शाम कुछ लोग जूस पीने के लिए ‘खुशी जूस एंड शेक’ पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि दुकानदार आमिर ने जब जूस तैयार किया, तो उसने चुपके से उसमें यूरिन मिला दिया। इस घिनौनी हरकत को देखकर ग्राहक हैरान रह गए और तुरंत आमिर को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों ने आमिर की जमकर पिटाई शुरू कर दी। आमिर के साथ उसका नाबालिग साथी भी था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के आने तक रोके रखा।
Mohammad Kaif and other Maulana shopkeepers are arrested for selling urine mixed Juices. They were caught mixing their urine in the juices. Locals beaten them and were handed over to Ghaziabad police. After thook Jihad, this is Moot Jihad.
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) September 13, 2024
pic.twitter.com/AaxSnLqWqA
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक लीटर यूरिन बरामद
घटना की सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से आमिर और उसके साथी को हिरासत में लिया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, जिसमें एक प्लास्टिक की कैन मिली, जिसमें हल्के पीले रंग का तरल पदार्थ भरा हुआ था। लोगों का दावा था कि यही यूरिन आमिर जूस में मिला रहा था। पुलिस ने कैन को जब्त कर लिया और उसे जांच के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार दुकानदार ने किया अपराध कबूल
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आमिर से पूछताछ की गई, जिसमें उसने जूस में यूरिन मिलाने की बात कबूल की। आमिर और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
Neo Politico is a group of independent journalists who are trying to show what mainstream media is hiding. Our expansion and survival are heavily dependent on our readers’ support. Please help us in running our independent journalism. It also helps us to free our journalism from commercial and political influence.
UPI: NeoPoliticoEditor@okicici
Gpay/Paytm/Phonepe: 8800454121
OR Become a Patron! (Donate via Patreon)
Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…
