ब्राह्मण युवक की आंख फोड़कर हत्या, सिर कूचा, खून के छींटे छत तक फैले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां 26 साल के ब्राह्मण युवक और रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर को ईंट से कूच दिया और आंख तक फोड़ डाली। इतना खून बहा कि उसके छींटे कमरे की छत तक पहुंच गए। मंगलवार सुबह जब ऑफिस की सफाई करने वाली महिला अंदर पहुंची तो खून से लथपथ लाश देखकर दंग रह गई।

बंथरा थाना क्षेत्र में हुआ खून-खराबा

यह घटना लखनऊ जिले के बंथरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कुनाल शुक्ला (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फैजाबाद (अयोध्या) जिले के धनुआपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता अशोक शुक्ला रोडवेज बस चालक हैं और मां सुधा व बड़ा भाई सौरभ के साथ लखनऊ के न्यू डेस्टिन सिटी कॉलोनी में रहते थे। सोमवार रात कुनाल अपने मालिक विवेक सिंह के दादूपुर स्थित स्वास्तिक एसोसिएट ऑफिस में ही रुक गया था। यहीं उसकी हत्या की गई।

CCTV और DVR तोड़कर गायब, मोबाइल भी ले गए

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने सबूत मिटाने के लिए ऑफिस में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए और DVR उठा ले गए। कुनाल का मोबाइल भी गायब है। पास की खाली पड़ी प्लॉटिंग साइट से खून से सना धारदार लोहे का हथियार भी बरामद हुआ है। मृतक का बड़ा भाई सौरभ फफक पड़ा। उसने कहा- “मेरे भाई को 5-6 लोगों ने मिलकर ईंट से कूच दिया। उसकी एक आंख फोड़ दी गई। सिर पर गहरे घाव थे। जिस तरह से मारा गया, खून छत तक छिटक गया।”

मां बोलीं- बेटे को पहले से मारने की साजिश थी

मां सुधा ने रोते हुए कहा-“मेरे बेटे को प्लॉनिंग करके मारा गया है। उसके ही साथ काम करने वाले लोग साजिश में शामिल थे।” सफाईकर्मी संगम थारू सुबह करीब 8 बजे ऑफिस साफ करने पहुंची। उसने बताया- “दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो कुनाल खून से लथपथ पड़ा था। जमीन पर और दीवारों पर खून बिखरा था। मैंने तुरंत मालिक विवेक सिंह को फोन किया, फिर पुलिस आई।”

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

वारदात की जानकारी मिलते ही एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली बसंत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने CCTV तोड़े और DVR ले गए हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खून से सनी लोहे की वस्तु को कब्जे में लिया गया है। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुनाल के परिजन ऑफिस के बाहर रोते-बिलखते रहे और नारेबाजी भी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों की जांच जारी है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

ओबीसी को चंडीगढ़ में 27% आरक्षण: हरियाणा का कानून लागू, शिक्षा और नौकरियों में बड़ा बदलाव

Next Story

सुप्रीम फैसला: रेप और SC-ST एक्ट की FIR रद्द, ब्रेकअप के बाद कराया था मुकदमा, कानून का बताया दुरुपयोग

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…