बिहार में राजपूत नाबालिग की गैंग रेप के बाद हत्या, 5 दलितों पर आरोप, एक गिरफ्तार

सारण: बिहार के सारण जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 15 वर्षीय राजपूत लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घात लगाकर घटना को दिया अंजाम

मृतका की माँ के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार घटना 11 मार्च की है। पीड़िता, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी जो दोपहर करीब 3:00 बजे अपने पुराने घर से कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहाँ पहले से घात लगाए बैठे पाँच युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे घसीटते हुए पास के एक कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपियों की हुई पहचान

पीड़िता के परिवार ने गाँव के ही पाँच युवकों को नामजद किया है, जो कथित तौर पर दलित समुदाय (मांझी) से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों की पहचान सचिन कुमार मांझी, युवराज मांझी, चंदन मांझी, अजय मांझी उर्फ कमल और विकास मांझी के रूप में हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में युवराज मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पहले भी दे चूके थे धमकी

दर्ज शिकायत में माँ ने आरोप लगाया है कि आरोपी विकास मांझी ने पहले भी उनके घर में घुसकर छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को डराते हुए कहा कि “वे पुलिस और प्रशासन को अपनी जेब में रखते हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।” देरनी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे हत्या और सामूहिक दुष्कर्म) के तहत केस संख्या 76/26 दर्ज किया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शेष दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

सरकार ने एक्स और इंस्टाग्राम से पीएम मोदी पर व्यंग्य व आलोचना वाली पोस्ट हटाने को कहा, यूजीसी इक्विटी नियमों पर भी कार्रवाई

Latest from Bihar

बिहार विधानसभा में ‘ब्राह्मणवाद’ टिप्पणी पर हंगामा: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने संविधान और सामाजिक सौहार्द पर दिया जोर

पटना: बिहार विधानसभा में शुक्रवार को उस समय जोरदार हंगामा हो गया, जब संदीप सौरभ ने…

मैथिली ठाकुर बनीं बिहार की सबसे युवा MLA: अलीनगर से बड़ी जीत, कुम्हरार में के.सी. सिन्हा को करारी हार

अलीनगर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दो बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरों ने सुर्खियां बटोरीं। दरभंगा…